फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स-रे मशीन का लोकार्पण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के मरीजों को सीटी स्कैन व एक्स-रे कराने के लिए ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में घंटों लाइन में नहीं लगाना होगा। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को जिम्स में एक-एक सिटी स्कैन व डिजिटल एक्स-रे मशीन का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


जिम्स में एक सीटी स्कैन व एक एक्स-रे मशीन सुविधा मौजूद है, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण उनको घंटों इंतजार करना होता था। इससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे व सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। मरीजों को सोमवार से इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सीटी स्कैन के लिए हर दिन 30 से अधिक मरीज अस्पताल में पहुंचते है। एक मशीन होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत होने की शिकायत मिल रही थी। दूसरी मशीन के होने से मरीजों को राहत मिलेंगी। वहीं, डिजिटल एक्स-रे मशीन की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें