फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवा महोत्सव में प्रस्तुतियों से मोहा मन

Fri, 17 Oct 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
अति​थियों का स्वागत करते अध्यापक व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन के प्रांगण में 48वां युवा महोत्सव करवाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्यातिथि रहे। वहीं युवा एवं सांस्कृतिक निदेशक प्रो. विवेक चावला, सांस्कृतिक परिषद डॉ. ऋषिपाल, महाविद्यालय महासचिव मनोरंजन सिंह साहनी विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

इस दौरान मंच एक पर कोरियोग्राफी, रिचुअल्स, माइम, पॉप सॉन्ग हरियाणवी और संस्कृत ड्रामा, मंच दो पर एकल शास्त्रीय गायन, हल्का स्वर भारतीय, समूह गायन सामान्य, शास्त्रीय नृत्य एकल, समूह नृत्य सामान्य, लोक गीत सामान्य और लोक गीत हरियाणवी, मंच तीन पर प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिता, मंच चार पर ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता कराई गईं।
विज्ञापन

इस महोत्सव में 15 महाविद्यालयों के 400 से ज्यादा विद्यार्थी 42 विधाओं में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में संत निश्चल सिंह कॉलेज फॉर वूमेन निदेशक डॉ. एएस ओबेरॉय, जीएनजी कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी, संत निश्चल सिंह कॉलेज फॉर वूमेन प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा, जीएनजी कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुखविंद्र कौर अतिथि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें