फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कवियों ने रसमय कविताओं से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
दशहरा मेला में प्रादे​शिक कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करती कवयित्री डॉ. नीता। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्राचीन ऐतिहासिक दशहरा मेला में हुई सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रदेश स्तरीय कवियों ने कविताओं का रंग बिखेरा। शृंगार, हास्य, वीर आदि रस से भरी कविताओं से देर रात तक दर्शकों को आनंदित किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश स्तरीय कवि सम्मेलन हुआ। इसमें कवि अज्ञानी, अभिषेक, अशोक अग्निपथी, उत्कर्ष उत्तम, अविरल शुक्ला और कवयित्री डॉ. नीता ने रसमय कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. नीता ने नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। कवि अज्ञानी ने भारत मां का मान बढ़ाए, वही सच्चा वीर कहलाए की पंक्तियों से देशभक्ति का माहौल बना दिया।
चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. वीबी धुरिया और डॉ. अंजनी मिश्रा को सम्मान मिला। शिक्षा के क्षेत्र से मोहिनी श्रीवास्तव, ऋतु अवस्थी, स्वाति सिंह, अनिल श्रीवास्तव, राजेश दीक्षित, योगी सचदेवा, अमित शुक्ला और अभिषेक तिवारी को सम्मानित किया। अर्पण देवल और अरुणेश देवल को विशेष सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक योगेश वर्मा ने मंजू त्यागी के साथ किया। संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, ईओ संजय कुमार समेत कई सभासद मौजूद रहे। संवाद

दशहरा मेला में प्रादेशिक कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करती कवयित्री डॉ. नीता। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें