फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते नौ स्वर्ण समेत 15 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर में छह से सात जुलाई तक हुई स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश राज्य चैंपियनशिप, विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित
विज्ञापन

500 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले पांच स्पेशल खिलाड़ियों ने मोदीनगर में आयोजित राज्य चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण समेत 15 पदक जीते हैं। सभी विद्यार्थियों को जेपी पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्वागत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

मोदीनगर के डीजे ग्रुप ऑफ कॉलेज में 5 से 7 जुलाई तक स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश राज्य चैंपियनशिप हुई। प्रतियोगिता में जिले के अंश ठाकुर ने गोल्फ और टेनिस में स्वर्ण पदक जीता। कुशिका चौहान ने गोल्फ और बास्केटबॉल में स्वर्ण, आराध्या सिंह ने टेनिस और बास्केटबॉल में गोल्ड जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा रिवान श्रीवास्तव, आर्यन सिंह और विवान जैन ने बास्केटबॉल में स्वर्ण और टेबल टेनिस में कांस्य, जगन पनिमल व आरुष सिंह ने बास्केटबॉल में रजत, हृदया शंकर ने गोल्फ में रजत पदक हासिल किया। सभी विजेता खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल में संचालित अकादमी में विभिन्न खेलों की बारीकियां सीखते हैं। बुधवार को स्कूल की प्रधानाचार्य मीता भंडुला व खेल समन्वयक नीरज सिंह ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया और जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें