नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस टीम ने बुधवार रात को चेकिंग के दौरान हत्या के प्रयास के आरोपी हापुड़ के मोती कॉलोनी निवासी अभय उर्फ प्रिंस को डीएनडी रोड से गिरफ्तार किया है। वह वर्तमान में गाजियाबाद के लोनी में रह रहा था। आरोपी ने 2020 में सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में चोरी की थी। उसी साल सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास में शामिल रहा था। आरोपी के खिलाफ चोरी, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो