ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी वन के 4 एवेन्यू में शनिवार शाम एक फ्लैट में बालकनी की छत का प्लास्टर गिर गया। बारिश के कारण उस समय बालकनी में बच्चे नहीं खेल रहे थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले में निवासियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए बिल्डर इसकी शिकायत की है।
सोसाइटी की अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि सोसाइटी में निर्माण की गुणवत्ता काफी खराब है। आए दिन फ्लैट के अंदर या फिर बिल्डिंग का प्लास्टर गिर रहा है। प्लास्टर गिरने की घटना कई बार हो चुकी है। शनिवार की शाम फिर हादसा हुआ। सोसाइटी के डी ब्लॉक में ग्राउंड फ्लोर के एक फ्लैट की बालकनी की छत का प्लास्टर गिर गया।
रोजाना शाम के समय बच्चे बालकनी में खेलते है, लेकिन घटना के समय बारिश हो रही थी। जिस कारण बच्चे अंदर थे। अगर बच्चे खेल रहे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत बिल्डर की टीम से की गई है। प्लास्टर गिरने की घटनाएं लगातार हो रही है। इससे निवासियों में रोष है। उन्होंने कहा कि एओए की ओर से इसकी शिकायत प्रशासन और प्राधिकरण से भी करेंगे।