फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुबह खुली राह, शाम को रुकावट

विज्ञापन
विज्ञापन
गौड़ सिटी-1 स्थित गौड़ स्टेडियम में शाम के समय लोगों को गेट पर रोक दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी-1 स्थित गौड़ स्टेडियम को मंगलवार सुबह तय समय पर खोल दिया गया, लेकिन शाम को स्टेडियम पहुंचे कई निवासियों को गेट पर ही रोक दिया गया। सुबह स्टेडियम खुलने से खुश हुए लोगों को शाम को प्रवेश नहीं मिलने पर निराशा और नाराजगी का सामना करना पड़ा। स्टेडियम दो महीने के लिए बंद किए जाने के बाद मंगलवार को दोबारा खोला गया था। निवासियों ने प्रबंधन से स्पष्ट जानकारी देने और घोषित समय के अनुसार स्टेडियम खोलने की मांग की है।

निवासियों ने बताया कि सुबह 5 बजे से 10 बजे तक और शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक स्टेडियम को लोगों के प्रवेश के लिए खोला जाएगा। सुबह लोगो को स्टेडियम में जाने दिया लेकिन शाम को तय समय पर जब लोग स्टेडियम पहुंचे तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि सुबह स्टेडियम खोलने के बाद शाम को बिना किसी पूर्व सूचना के प्रवेश रोकना समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बिना सूचना के ऐसा करना ठीक नहीं

सुबह स्टेडियम खुलने से लगा कि अब नियमित रूप से सुविधा मिलेगी, लेकिन शाम को गेट पर रोक दिया गया। बिना सूचना के ऐसा करना ठीक नहीं है। -अमरजीत राठौर, 6 एवेन्यू

शाम को रोज की तरह टहलने पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने अंदर नहीं जाने दिया। इससे काफी परेशानी हुई। -अनीता प्रजापति, 6 एवेन्यू

बच्चों को खेलने के लिए लेकर आए थे, लेकिन प्रवेश नहीं मिला। सुबह खोलकर शाम को रोकना सही फैसला नहीं है। -अचल रोहित, 5 एवेन्यू

अगर किसी कारण से शाम को स्टेडियम बंद रखना था तो इसकी जानकारी पहले दी जानी चाहिए थी। लोग बेवजह परेशान हुए। -ज्ञान चंद पांडे, 7 एवेन्यू

सुबह स्टेडियम खुलने की खबर से राहत मिली थी, लेकिन शाम को गेट से वापस भेज दिया गया। इससे लोगों में नाराजगी है। -राम शर्मा, साया जियोन

रोज शाम को फिटनेस गतिविधियों के लिए स्टेडियम आते हैं। बिना किसी सूचना के प्रवेश पर रोक लगाना गलत है । -मनोज कुमार, 1 एवेन्यू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें