फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सामने नहीं आ रहे मालिक, नीलाम होगा जब्त पान मसाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी विभाग ने सितंबर में पड़की थी सात गाड़ियां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग की गौतमबुद्ध नगर जोन की टीम को सितंबर में पकड़ी गई पान मसाला और लेड इंगट्स से लदी सात गाड़ियों का मालिक नहीं मिल रहा है जबकि विभाग दो बार नोटिस भी जारी कर चुका है। इन गाड़ियों पर तीन करोड़ से अधिक का अर्थदंड भी लग चुका है। अब विभाग ने सभी गाड़ियों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू की है ताकि कर जमा कराया जा सके। इन गाड़ियों में कुल 1.70 करोड़ का माल लदा हुआ है।

जीएसटी विभाग के अफसरों ने बताया कि सितंबर में जेवर टोल प्लाजा के पास से तीन गाड़ियों को पकड़ा गया था। इनमें 70 लाख रुपये का पान मसाला लदा हुआ था। गाड़ियों को सूरजपुर स्थित कार्यालय पर लाया गया। उसी माह जेवर टोल के पास यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर चार गाड़ियों को पकड़ा गया जिनमें लेड इंगट्स लदा हुआ था। गाड़ियों के मालिक, ट्रांसपोर्टर, चालक व अन्य को नोटिस जारी किया गया।एक माह से अधिक का समय देने के बाद भी किसी ने आकर गाड़ियों के माल पर अपना हक नहीं जताया। ऐसे में विभाग ने माल को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पान मसाला की गाड़ियों पर 2 करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाया गया है जबकि लेड इंगट्स की गाड़ियों में करीब एक करोड़ का माल लदा हुआ था। इन पर 1.30 करोड़ का अर्थदंड लगाया गया है। नीलामी के बाद कर वसूला जाएगा।
विज्ञापन



माल की कीमत से ज्यादा अर्थदंड के डर से नहीं आते सामने
जांच में जीएसटी चोरी मिलने पर विभाग कीमत और उसका दोगुना तक अर्थदंड लगाने की कार्रवाई करता है जो माल की कीमत से अधिक होता है। इस कारण माल पर हक जताने वाले सामने नहीं आ रहे हैं। अभी भी माल से लदी कई गाड़ियां विभाग के कार्यालय में खड़ी हैं। सभी के लिए जारी किए गए नोटिस के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।
पान मसाला असली या नकली, कंपनी से पूछा
तीन ट्रकों में लदे पान मसाले का मालिक नहीं मिलने पर जीएसटी विभाग ने कंपनी को भी पत्र भेजा है। इसमें कंपनी को माल पकड़े जाने की जानकारी दी गई है। हालांकि, अभी कंपनी से कोई जवाब नहीं आया है। आशंका है कि माल नकली भी हो सकता है लेकिन कंपनी के जवाब में इसका खुलासा होगा।
विज्ञापन


पिछले माह काफी गाड़ियों को पकड़ा गया है। इनके पास जीएसटी जमा करने से लेकर माल से जुड़े कागजात नहीं मिले। नोटिस के बाद भी माल के मालिक सामने नहीं आए। अब गाड़ियों में नीलाम किया जाएगा। - संदीप भागिया, अपर आयुक्त, राज्य कर गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें