फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डबल डेकर बसों का संचालन सीमित रास्तों पर ही संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल डेकर बसों का संचालन सीमित रास्तों पर ही संभव
विज्ञापन

नोएडा। ऊंची होने की वजह से डबल डेकर बसों का संचालन सीमित रह गया है। इनको हर रास्ते पर भेजने में न सिर्फ बस मेंं दिक्कत आएगी बल्कि ये जाम का भी कारण बन जाएंगी। आकार पेचीदा होने के कारण चौड़े रास्तों पर ही इनका संचालन संभव है।
विज्ञापन

अन्य रूटों पर सामान्य सिटी बसों को ही चलाया जाएगा। हालांकि कई रूट ऐसे हैं, जिन पर सवारियों की संख्या ज्यादा रहेगी, उन रास्तों पर डबल डेकर बसें ज्यादा सुविधाजनक हो सकती थीं। बसों के रूट तय करने के लिए मंथन किया जा रहा है। रूट में गाजियाबाद और आनंद विहार तक बसोंं का संचालन किया जाना है। इन रूटों पर लो राइज बसें ही जा सकेंगी। कई रास्तों पर हाइट बैरियर लगे हैं जहां पर लो राइज बसें तो आसानी से निकल जाएंगी लेकिन डबल डेकर बसें यहां फंस जाएगी। 66 सीट वाली डबल डेकर इन रास्तों पर एक फेरे में ज्यादा लोगों को लेे जाने में सक्षम हैं लेकिन आकार के कारण ये बसें रूट पर नहीं जा सकतीं। साथ ही कई जगहों पर अंडरपास से होकर भी बस को गुजरना पड़ेगा। आरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डबल डेकर बसों का संचालन उन रास्तों पर किया जाएगा, जिन पर किसी तरह के हाइट बैरियर न हों। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें