ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बिजली चोरी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। पीड़ित ने अपने पड़ोसियों पर पिस्टल की बट, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में विकास और अजय ने बताया कि उनके पड़ोसी राजकुमार, मनीष, गौतम और शैलेंद्र कथित रूप से तार डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। आरोप है कि जब उन्होंने बिजली चोरी करते हुए उन्हें पकड़ लिया और इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष नाराज हो गया। आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी प्रभावशाली लोगों के संपर्क में हैं, जिसके कारण उसे और उसके परिवार को सुरक्षा का खतरा महसूस हो रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।