फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-150 की सोसाइटियों के लिए एक मात्र धार्मिक स्थल ध्वस्त

विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 150 में मंदिर निर्माण का ध्वस्तीकरण किया गया।
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-नोएडा प्राधिकरण की की कार्रवाई से सोसाइटी निवासियों में आक्रोश
-हनुमान चलीसा का पाठ किया, विरोध में निकाला कैंडल मार्च
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-150 स्थित एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी की सर्विस रोड पर बने धार्मिक स्थल को नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण बताते हुए ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से सोसाइटी निवासियों में आक्रोश है। धार्मिक स्थल पर कार्रवाई के बाद निवासियों ने वहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और कैंडल मार्च भी निकाला। निवासियों का कहना है कि यहां पर नोएडा प्राधिकरण बिल्कुल ध्यान नहीं देता है। सड़कों पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। सोसाइटी के नजदीक की रोड भी प्राधिकरण नहीं बनवा रहा है। नालों की सफाई नहीं होती है।

निवासियों का कहना है कि सेक्टर के अंदर करीब 15 सोसाइटियों के बीच एक मात्र मंदिर था। लेकिन प्राधिकरण ने इसे तोड़ दिया। एक मंदिर ऐस पार्कवे के अंदर है। वहां पर बाहरी लोगों को जाने की अनुमति नहीं होती है। इस मंदिर से 10 से 15 सोसाइटियों के लोग जुड़े थे। निवासियों का दावा है कि मंदिर सोसाइटी की जगह पर था और 6-7 साल के लंबे इंतजार के बाद लोगों ने पैसे एकत्र करके बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर के अंदर अवैध अतिक्रमण, लेकिन नहीं होती कार्रवाई
सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क निवासी अमन निझावन ने कहा कि सोसाइटियों के बाहर की सड़कों पर अवैध अतिक्रमण है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जबकि नोएडा प्राधिकरण से इस संबंध में कई बार शिकायत भी की गई है। सड़कों पर स्ट्रीट लाइट न होने से अंधेरा रहता है। सोसाइटी के बाहर कई साल से सड़क खराब थी जिसे बिल्डर ने बनवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें