फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छठ महापर्व के बाद बाड़ी माजरा का पुराना पुल टूटा

Wed, 29 Oct 2025 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बाड़ी माजरा की प​श्चिमी यमुना नहर का टूटा पुल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाड़ी माजरा पश्चिमी यमुना के घाटों पर छठ पर्व मनाया गया। पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को पुराना पुल टूट गया। गनीमत ये रही छठ पर्व के दौरान कोई हादसा नहीं हुआ, अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था।
मंगलवार को छठ महापर्व के दौरान सुबह के समय हजारों श्रद्धालु भी इस पुल से होकर गुजरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यदि यह पुल पूजा के दौरान गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जैसे ही ये पुराना पुल टूटा जोर से आवाज आने के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। इसके बाद लोग दौड़े-दौड़े लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि पुल पुराना होने के बाद इसकी बगल में नया बना दिया गया था। लोगों का यही कहना था जब नया पुल बन चुका तो पुराने पुल को तोड़ देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये तो शुक्र है छठ पर्व समय से संपन्न हो गया, अन्यथा लोगों की भीड़ के दौरान यदि हादसा हो जाता तोजानमाल का नुकसान हो सकता था। उधर, जैसे ही सिंचाई विभाग के एक्सईएन विनोद कुमार को पुल टूटने की सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। एक्सईएन का कहना है पुल पुराना हो चुका था। आवाजाही पहले से ही बंद है। पुल के मलबे को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें