फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहले से करें तैयारी, इंटरव्यू में सवालों का बेबाकी से दें जवाब

विज्ञापन
फोटो-19- कार्यक्रम में मौजूद युवा। स्रोत: विभागीय कर्मचारी
विज्ञापन
उन्नाव। प्रदेश सरकार की ‘रोजगार संगम’ पहल के तहत शहर के डीएसएन कॉलेज में मंगलवार को कॅरिअर काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को सफलता के टिप्स दिए। बताया कि किसी भी इंटरव्यू के लिए पहले से तैयारी करें। सवालों का बेबाकी से जवाब दें, हिचकिचाएं नहीं क्योंकि इससे आत्मबल का पता चलता है। इस मौके विभिन्न क्षेत्रों की सात कंपनियों ने सौ युवाओं के आवेदन लेकर प्रारंभिक चयन पत्र दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व असोहा के गोसाईखेड़ा राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. दीप्ति खरे ने कहा कि युवा ऊर्जा, राष्ट्र की रीढ़ हैं। बताया कि युवा अपनी रुचि के अनुसार अपना कॉरिअर क्षेत्र चुनें और पूरी तैयारी के साथ प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी। डीएसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार की ‘रोजगार संगम’ पहल के तहत यह आयोजन अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें कॉरियर को लेकर जानकारी देने का प्रयास है।
मेले में देवीदयाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, यूनाइटेड यंग्स इंडिया, एलआईसी समेत सात प्रमुख कंपनियों ने स्टॉल लगाए। कंपनियों ने उत्पादन, मार्केटिंग, सेल्स और बीमा एजेंट जैसे पदों पर भर्ती के लिए सौ आवेदन लिए। जिला रोजगार अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि 100 युवाओं को प्रारंभिक चयन पत्र दिए गए हैं, कंपनियां आवेदकों को बुलाकर विस्तृत वार्ता और उनकी योग्यता के अनुसार चयन करेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं को रिज्यूमे लेखन, इंटरव्यू टिप्स और ऑनलाइन रोजगार पोर्टल्स की जानकारी दी गई। डॉ. अनिल कुमार, आस्था सिन्हा, डॉ. तुलिका रानी, डॉ. विपिन सिंह, डॉ. विनय तिवारी, डॉ. अमित अवस्थी, डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें