माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कमिश्नरेट में पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए दो पुलिस अधिकारियों के नए दफ्तर का निर्माण होगा। सूरजपुर में डीसीपी क्राइम का ऑफिस बनेगा और डीसीपी सेंट्रल आवास और कैंप ऑफिस भी बनेगा। इस पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। निर्माण एजेंसी चयन के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम की निर्माण व डिजाइन इकाई की तरफ से टेंडर जारी कर दिया गया है। 22 अप्रैल तक एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं।
टेंडर जारी करने वाली इकाई के परियोजना प्रबंधक राजीव कुमार कठेरिया ने बताया गया कि दोनों ही दफ्तर पुलिस मुख्यालय सूरजपुर में अभी बनाए जाने प्रस्तावित हैं। डीसीपी क्राइम के ऑफिस निर्माण पर 1 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत अनुमानित है। डीसीपी सेंट्रल का आवास व कैंप ऑफिस 1 करोड़ 67 लाख 89 हजार रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। काम शुरू होने के 5 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।