फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स ने लगाया हेल्थ इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। कस्बा स्थित नलहड़ मेडिकल कॉलेज की ब्रांच में आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत स्टाफ नर्स ने हेल्थ इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मेडिकल कॉलेज को दी शिकायत के माध्यम से नर्स ने आरोप लगाया कि हेल्थ इंस्पेक्टर उन्हें बार-बार नौकरी से निकालने के साथ बदतमीजी से पेश आता है। इस मामले की उन्होंने विभाग अध्यक्ष डॉक्टर पवन गोयल को भी शिकायत की। कई दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इसके बाद मेडिकल कॉलेज निदेशक डॉ. संगीता से भी शिकायत की। लेकिन अभी भी उन्हें मामले में कोई न्याय नहीं मिला। इन शिकायतों के बावजूद हेल्थ इंस्पेक्टर द्वारा परेशान करने पर उन्होंने मंगलवार को परेशान होकर जहरीली दवाई ली। जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद स्टाफ नर्स को नलहड़ मेडिकल कॉलेज की अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर कई दिनों से उपचाराधीन है। नर्स ने बताया कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं लाई गई तो मजबूरी में जान भी गंवानी पड़ सकती है। मेडिकल कॉलेज की निदेशक डॉ. संगीता ने कहा कि इस शिकायत पर जांच की जा रही है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। इस मामले की जांच को कॉलेज की अतिरिक्त निदेशक को सौंपा गया गया है। इसके बाद ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें