फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कारों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले 4 साल में 14 गुना बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
578 कारों पर कार्रवाई की गई थी वर्ष 2021 में जनवरी से लेकर जून तक
विज्ञापन

7866 कारों के चालान की कार्रवाई की गई 2025 में इसी समय के दौरान

हर्ष मिश्रा
नोएडा। लोगों में टशनबाजी कम होने की जगह बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। रौब दिखाने के लिए कारों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर घूमने वाले अब बढ़ गए हैं। ऐसा ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के आंकड़े बताते हैं। आंकड़ों के अनुसार, चार साल में इसमें करीब चौदह गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसी कारों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

बता दें कि जहां 2021 में जनवरी से जून तक 578 ऐसे कारों पर कार्रवाई की गई थी, वहीं 2025 में इसी समय के दौरान 7866 कारों के चालान की कार्रवाई की गई है यानी इन चार वर्षों में सीधे तौर पर इस नियम का उल्लंघन करने वाले बढ़ गए हैं। कारों पर ब्लैक फिल्म लगाने से विजिबिलिटी प्रभावित होती है। एक्सपर्ट की मानें तो कार के पिछले शीशे की विजिबिलिटी कम से कम 70 और साइड के शीशे की विजिबिलिटी 50 प्रतिशत होनी चाहिए। इस तरह के चालक सड़क हादसों का भी कारण बनते हैं। इससे चालक अपने साथ-साथ अन्य की जान भी जोखिम में डालते हैं। यातायात पुलिस के मुताबिक, कार पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुकदमा भी दर्ज करा सकती है यातायात पुलिस


यातायात पुलिस के मुताबिक, कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने पर दस हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। ब्लैक फिल्म लगाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात पुलिस कार्रवाई करती है। इस मामले में पुलिस आपराधिक मामले में मुकदमा भी दर्ज करा सकती है। उच्चतम न्यायालय ने 2012 में कार के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाने पर रोक लगा दी थी।




ऐसे कार चालकों को बिल्कुल नहीं बख्शा जा रहा है। इस बात की गवाही हमारी कार्रवाई के आंकड़े दे रहे हैं। टीमें लगाकर अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही हैं।
-लखन सिंह यादव डीसीपी (ट्रैफिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें