फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांवड़ियों की संख्या बढ़ी, दिख रहीं रंग बिरंगी झांकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों की संख्या बढ़ी, दिख रहीं रंग बिरंगी झांकियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। शहर में दिल्ली समेत नोएडा व आसपास के शहरों के कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। कांवड़ियों की झांकियां लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। वहीं कांवड़ियों के लिए कई शिविर लगाए गए हैं। सेक्टर-44 के शिविर में कांवड़िये सोमवार को केदारनाथ मंदिर के स्वरूप में तैयार कांवड़ लेकर पहुंचे। कावंड़ियों का दल 17 जुलाई को हरिद्वार से जल लेकर फरीदाबाद के गोठडा मौहब्बताबाद गांव के लिए निकला है। दो दिन बाद वह फरीदाबाद पहुंच जाएंगे।
मोटे दाने वाले थर्माकोल से तैयार कांवड़ की खासियत बताते हुए नरेश कुमार ने कहा कि इसमें केदारनाथ मंदिर के दर्शन होते हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद, मोदीनगर और नोएडा में भी इसे खूब पसंद किया गया। कांवड़िये मनोज ने बताया कि केदारनाथ मंदिर तैयार करने से लेकर उसे हरिद्वार से फरीदाबाद लाने में लगभग 3 लाख का खर्चा आया है। इसी तरह शिव पार्वती और गणेश की स्थापित मूर्तियों के साथ अन्य सुंदर झांकियां भी देखने को मिली। जिनके साथ में कांवड़िये झूमते नाचते और गाते हुए नजर आए।
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-44 स्थित बाबा बालनाथ आश्रम में लगाए गए शिविर में कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं देखने को मिलीं। इसके साथ ही सेक्टर 66, 62, 73 के सर्फाबाद, होशियारपुर, सेक्टर 14ए समेत अन्य स्थानों पर भी कांवड़ शिविरों में कांवड़ियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। जहां कांवड़ियों के नहाने और खाने से लेकर नि:शुल्क डॉक्टरी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। संस्थान के अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि इन दिनों राजस्थान, भरतपुर समेत मथुरा, कोसी, पलवल, बल्लभगढ़, दिल्ली तक के कांवड़ियां यहां पहुंच कर शिविर का लाभ उठा रहे हैं। वहीं उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात है।



कांवड़ यात्रा के लिए रबूपुरा भाईपुर रोड वन-वे, अस्थायी पुलिस चौकी बनी
यमुना सिटी/रबूपुरा। भाईपुर-ब्रह्मनान स्थित नानकेश्वर महादेवपुरम शिव मंदिर में बड़ी संख्या में महाशिवरात्रि को जलाभिषेक होने के चलते इस मार्ग पर कांवड़ियों का आना तेज हो गया है। हरिद्वार और गोमुख से आने वाले कावड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए रविवार रात से रबूपुरा-भाईपुर रोड पर बैरिकेड लगाते हुए यातायात को वन-वे कर दिया गया है। महाशिवरात्रि को भाईपुर गांव के पास स्थित शिव मंदिर नानकेश्वर महादेव में कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे। रविवार रात से ही कांवड़ियों का आना शुरू हो गया था। इसे देखते हुए पुलिस ने रबूपुरा-भाईपुर रोड को वन वे कर दिया है।
रबूपुरा के महाराणा प्रताप चौक से यमुना एक्सप्रेस-वे अंडरपास और अंडरपास से भाईपुर ब्रह्मनान मंदिर तक रास्ता बंद कर दिया गया है। यहां मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवड़िए और पैदल श्रद्धालु जा सकेंगे। वहीं, झाझर, बुलंदशहर के लिए कांवड़िए यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से निकलकर जाएंगे।

रुस्तमपुर मार्ग और फलैदा से जा रहे वाहन
पुलिस ने रबूपुरा जाने के लिए दो वैकल्पिक मार्ग दिए हैं। भाईपुर रोड से पहले रबूपुरा-रुस्तमपुर मार्ग से वाहन चालक गुजर रहे हैं। इसके अलावा फलैदा की ओर से आने वाले छोटे वाहन रबूपुरा आ सकते हैं।
विज्ञापन



सुरक्षा के लिए पुलिस के कड़े इंतजाम
नानकेश्वर महादेव शिव मंदिर में कांवड़ियों के महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। दिर में सुरक्षा के लिए एक कंपनी पीएसी लगाई गई है। मंदिर समेत रास्तों की सुरक्षा में 200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा 20 से अधिक यातायात पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से मेले पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें