फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जितने बीघे जमीन, उतनी बोरी ही मिलेगी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरोजनीनगर। शासन की नई नीतियों के तहत अब किसानों को उनकी जमीन के हिसाब से ही खाद मिलेगी। वह भी सहकारी समितियों में सदस्य बनने के बाद। इस नए नियम की वजह से शुक्रवार को अवकाश के बाद भी खुली समितियों का किसानों को कोई फायदा नहीं मिला। मजबूरन किसान सहकारी समितियों का चक्कर काटते नजर आए।



सरोजनीनगर क्षेत्र में आठ साधन सहकारी समितियां हैं, जिसमें माती, शाहजनपुर और रहीमनगर साधन सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता नहीं है। किसान आलू, मटर और सरसों की बोआई के लिए समितियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समितियां किसानों को खाद देने के बजाय सदस्य बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि सरोजनीनगर क्षेत्र में साधन सहकारी समितियां किसानों को सदस्य बनाने के बाद उन्हें पासबुक देंगी और उसी पासबुक में उनके पास कितनी जमीन है, इसका जिक्र होगा। एक बीघा जमीन के मालिक किसान को एक ही बोरी खाद मिलेगी, जिससे किसान अधिक खाद न ले सकें। साधन सहकारी समिति बंथरा के खाद प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी किसानों को सदस्यता दी जा रही है। समिति में खाद उपलब्ध है, जिसमें एनपीके, डीएपी की कीमत 1,900 रुपये है। वहीं, गरीब किसान डीएपी की कीमत जानकर हैरान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें