फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग की मौत का रहस्य गहराया, पोस्टमॉर्टम में वजह साफ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

- बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया, पिता ने एक युवक के खिलाफ दी तहरीर
- मोबाइल चोरी के शक में मारपीट का आरोप, आरोपी समेत अन्य साथी फरार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा गांव में मोबाइल चोरी के शक में 17 वर्षीय सूरज की कथित मारपीट के बाद हुई मौत का रहस्य अभी बरकरार है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने मृतक का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए गाजियाबाद स्थित प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
पुलिस के मुताबिक, बिहार के नवादा जिले के तिरूपुर गांव निवासी रंजीत कुमार का 17 वर्षीय पुत्र सूरज ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा की श्रीराम कॉलोनी में रहता था। आरोप है कि मोबाइल चोरी के शक में कुलेसरा निवासी दो युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ सूरज के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि दोनों युवक सूरज को श्रीराम कॉलोनी से बुलाकर कुलेसरा गांव स्थित अपने कमरे पर ले गए थे। वहां उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता रंजीत कुमार ने एक युवक के खिलाफ मारपीट के दौरान मौत होने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद घटना की पूरी वजह सामने आने की उम्मीद है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सूरज की पिटाई वास्तव में मोबाइल चोरी के शक में की गई थी या मृतक और आरोपियों के बीच पहले से कोई विवाद था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें