फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के ध्यानार्थ : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या से बढ़पुरा गांव में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या से बढ़पुरा गांव में आक्रोश
विज्ञापन

ससुरालपक्ष पर स्कॉर्पियो और 10 लाख रुपये नहीं देने पर फंदा लगाकर हत्या का आरोप, निकाला कैंडल मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव और क्षेत्र के लोगों में बागपत में इशिका उर्फ ईशु की दहेज हत्या की घटना के बाद आक्रोश है। इशिका बढ़पुरा गांव की रहने वाली थी। परिजनों का आरोप है कि स्कॉर्पियो और 10 लाख रुपये नकद की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने इशिका की फंदा लगाकर हत्या कर दी।
इस घटना के चार दिन बाद भी सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। रविवार को बढ़पुरा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई न होने की स्थिति में पुलिस के आला अधिकारियों व प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत करने का फैसला लिया गया। इशिका के पिता जितेंद्र भाटी ने बताया कि उन्होंने 23 नवंबर 2023 को अपनी बेटी इशिका उर्फ ईशु और भतीजी की शादी बागपत जिले के गोठरा गांव में की थी। शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद शादी के कुछ समय बाद ही पति सचिन और उसके परिजन दहेज में स्कॉर्पियो कार और 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन

आरोप है कि 24 दिसंबर की दोपहर के समय बागपत के गोठरा गांव में इशिका को फंदा लगाकर मौत के घाट उतार दिया गया। परिजनों का कहना है कि इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, जबकि यह दहेज हत्या का स्पष्ट मामला है। मृतका के चाचा भूपेंद्र की तहरीर पर बागपत के खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने मृृतका के पति सचिन, जेठ नवीन, जेठ मांगे, सास प्रमाली, ननद सरिता, पिंकी और प्रीति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता), धारा-80 (2) दहेज मृत्यु और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति सचिन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। बागपत जिले के खेकड़ा के क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया ने बताया कि मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग
परिजनों ने बताया कि इशिका की बड़ी चचेरी बहन को भी छह महीने पहले दहेज प्रताड़ना के चलते ससुराल से निकाल दिया गया था, जो वर्तमान में बढ़पुरा गांव में रह रही है। इससे साफ है कि ससुराल पक्ष का व्यवहार शुरू से ही महिलाओं के प्रति अमानवीय रहा है। मृतका की दादी हवरती ने रोते हुए कहा कि उन्होंने पोती की शादी में सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज दिया था लेकिन फिर भी उसकी जान ले ली गई। हत्यारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। जब तक आरोपियों को कठोर सजा नहीं मिलेगी, तब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। वहीं दहेज एक अभिशाप निवारण समिति के संस्थापक मनमिंदर भाटी ने कहा कि दहेज के नाम पर बेटियों की हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो समाज के लिए शर्मनाक है।
विज्ञापन

निक्की हत्याकांड के बाद इशिका का मामला भी सोशल मीडिया पर छाया
निक्की हत्याकांड के बाद इशिका की हत्या का मामला भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वायरल वीडियो में परिजन बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। घटना पर समाज व क्षेत्र के लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। दहेज को लेकर काम करने वाली समिति दहेज एक अभिशाप निवारण समिति के संस्थापक मास्टर मनमिंदर भाटी ने बताया कि बागपत पुलिस संवेदनशील नहीं है। यह देखते हुए कैंडल मार्च का निर्णय लिया गया। कैंडल मार्च ग्राम बढ़पुरा से दादरी जीटी रोड तक निकाला गया। समिति के प्रवक्ता आर्य सागर खारी ने कहा यदि पुलिस संतोषजनक कार्रवाई नहीं करती है तो बागपत जिलाधिकारी कार्यालय व साथ ही साथ मेरठ कमिश्नरी का भी घेराव किया जाएगा।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें