फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विधायक ने नाला व रास्ता निर्माण की बाधा को किया दूर

Mon, 17 Nov 2025 12:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
तेनुहारी गांव में नाले की समस्या का निस्तारण करवाते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी । स्रोत - ग्राम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तेनुहारी सोयम में जिला पंचायत द्वारा निर्माणाधीन नाले और रास्ते के निर्माण से संबंधित विवाद को खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने दूर किया तथा नाले का निर्माण शुरू करा दिया। इससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

तेनुहारी सोयम गांव में जिला पंचायत के द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं तेनुहारी अव्वल से राजभर पुरवा जाने वाले मार्ग का भी निर्माण चल रहा था। इन दोनों कार्यों में बाधा पैदा की जा रही थी। इसके चलते इन दोनों स्थानों पर कार्य बाधित था। इस बात की जानकारी पाकर खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी सुबह ही गांव में पहुंच गए। वहां पर उन्होंने निर्माण में बाधा पैदा कर रहे लोगों से बात किया उन्होंने लोगों के बीच में समन्वय बनाया तथा नाला और मार्ग बनवाने का मार्ग प्रशस्त किया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास में विश्वास करती है। आपसी सहमति से मामलों को सुलझा लें, विकास में किसी तरह की बाधा पैदा न करें।
इस दौरान पूर्व प्रधान रमेश तिवारी, शोभनाथ तिवारी, हरिशंकर तिवारी, गोविंद तिवारी, हरिश्चंद तिवारी, पप्पू चौधरी, सत्य प्रकाश तिवारी, सदाराम तिवारी, मनोज तिवारी, भास्कर मणि, अनिरुद्ध तिवारी, गुड्डू सिंह, मनाेज राजभर व आशीष राजभर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें