फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बदमाशों ने चौकीदार को बनाया बंधक, की लूटपाट

Thu, 16 Oct 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अटरिया क्षेत्र के कुंवरगड्डी में नहरजंक्शन स्थित पानी की टंकी पर मंगलवार रात लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने चौकीदार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और बैटरी, इनवर्टर समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

अलाईपुर गांव निवासी क्षेत्रपाल उर्फ मिठाईलाल, ससेना ग्राम पंचायत की टंकी पर चौकीदारी करते हैं। पीड़ित के अनुसार, रात करीब दो बजे चार से पांच बदमाश पानी पीने के बहाने पहुंचे और फिर तमंचा दिखाकर उन्हें कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और नलकूप के कमरे में बंद कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने चौकीदार को मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष उमाकांत के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, लेकिन जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें