फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचा दिखाकर सामान से भरा ट्रक लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव कालरपुरी के समीप बोलेरो सवार पांच-छह बदमाशों ने ट्रक चालक को तमंचा दिखाकर माल से भरी गाड़ी लूट ली, जिसमें लोहे-स्टील की चादर और अन्य सामना था। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक थी। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित वाहन मालिक प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोरासी निवासी प्रदीप ने बताया कि भिवाड़ी में उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। बृहस्पतिवार को चालक अशोक भिवाड़ी रीको औद्योगिक क्षेत्र कहरानी से माल भरकर फरीदाबाद के लिए रवाना हुआ था। गाड़ी में भरे लोहे-स्टील की चादरों व अन्य माल की कीमत लगभग 10 लाख 26 हजार रुपये थी। चालक जब गाड़ी को लेकर तावडू के गांव कालरपूरी के समीप पहुंचा तो एक बोलेरो नजदीक आई, जिसमें से पांच-6 बदमाश उतरे। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर ट्रक को रुकवा लिया। सभी ने चालक के साथ मारपीट करते हुए जबरन उसे गाड़ी में पटक लिया। इस दौरान बदमाशों ने चालक का फोन, नकदी, गाड़ी के सभी कागजात छीन लिए। किसी तरह चालक ने करीब रात 2:15 बजे घटना की जानकारी उन्हें किसी मोबाइल से दी। बदमाश चालक के मुंह पर कपड़ा बांधकर धुलावट पहाड़ में सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस की मदद से वह घटनास्थल पर भी पहुंचे, जहां पर गाड़ी के जीपीएस के मुताबिक अंतिम लोकेशन थी। सदर थाना पुलिस ने प्रदीप के बयान पर पांच से 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें