फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फोन छीनकर भाग रहा बदमाश पीछा कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पकड़ने के दौरान पीड़ित की बाइक फिसली
विज्ञापन

-पीड़ित समेत चार घायल, दो आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के गोकुलपुरी इलाके में बुधवार देर रात मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को पीड़ित और उसके साथियों ने बाइक से पीछाकर पकड़ लिया। इस दौरान बाइक फिसलने से बदमाश और शिकायतकर्ता समेत चार लोगों को गंभीर चोटें लगीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बदमाश गिरीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि शिकायतकर्ता हासिम अपने परिवार के साथ गाजियाबाद स्थित लोनी में रहता है। उसने बताया कि वह दिल्ली मेट्रो में सिविल इंजीनियर है और फिलहाल यमुना विहार मेट्रो स्टेशन पर तैनात है। बुधवार देर रात वह मेट्रो स्टेशन के नीचे वजीराबाद रोड पर अपने एक अन्य साथी कर्मचारी संदीप के साथ सफाई कर रहा था। तभी संदीप फोन पर बात करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका फोन छीन लिया और भाग गए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने संदीप व अपने एक अन्य साथी दीपक को बुला लिया और अपनी बाइक पर बैठाकर बदमाशों का पीछा करने लगा। गोकुलपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर बदमाश व पीड़ितों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर हासिम, संदीप व दीपक ने गिरीश को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश मौके से भाग गए। बाइक से गिरने की वजह से चारों लोगों को चोट लगी। हासिम ने पुलिस को सूचना देकर बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें