फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए लगी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन चार स्कूलों में हुआ मतदान, अंगुली में स्याही लगने के बाद खिंचाई सेल्फी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2025 के लिए शनिवार को जिले के चार स्कूलों में वोटिंग हुई। अपने प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए स्कूलों में छात्रों को उत्साह देखते ही बन रहा था। मतदान के लिए स्कूलों में छात्रों की लंबी कतारें लगीं। वोटिंग के बाद छात्र अंगुली पर स्याही लगाकर सेल्फी भी ली।
शनिवार को ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-1 में स्थित होली पब्लिक स्कूल और ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में वोटिंग हुई। वहीं नोएडा के सेक्टर-51 में स्थित मानव रचना स्कूल और सेक्टर में 93 स्थित न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल में भी मतदान हुआ। होली पब्लिक स्कूल में वोट डालने के लिए सुबह 9 बजे से छात्रों की लाइन लग गई थी। स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू पूरी का सहयोग रहा। वहीं ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों ने मताधिकार का उपयोग किया। स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू कौल रैना का सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षक के साथ छात्रों को काफी कुछ सिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छात्रों ने बताया कि लोकतंत्र में 18 साल की आयु के बाद वोट देने का अधिकार मिलता है लेकिन अमर उजाला की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह के तहत उन्हें पहले ही वोटिंग का मौका मिल रहा है। कई छात्रों ने कहा कि ऐसे आयोजन में वह पहली बार शामिल हो रहे हैं। उन्हें अपने प्रिय शिक्षक को चुनने का मौैका मिल रहा है। यह उनके लिए गर्व की बात है।


कोट


पहली बार वोट करने का मौैका मिला है। मैं अमर उजाला का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। वोट देने का महत्व पता चला। - निधि, ग्रेनो वर्ल्ड स्कूल

वोटिंग प्रकिया सरल थी। स्याही लगने के बाद मानो लगा जैसे किसी विधायक को चुनने जा रही हूं। - सिमरा खान, होली पब्लिक स्कूल

स्कूल में पहले ही वोटिंग के बारे में बताया गया था। घर जाकर सभी को स्याही का निशान दिखाऊंगी। -अनुष्का वर्मा, मानव रचना स्कूल

वोटिंग की प्रकिया काफी आसान थी। प्रिय शिक्षक का चुनकर अच्छा लगा। ऐसे आयोजनों को कई चीजें सीखने को मिलती हैं। - प्रनेत, मानव रचना स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें