फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो चेहरा देखते ही खुल जाएगा मेट्रो का बैरियर

विज्ञापन
इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रदर्शित फेस रिकगनाइजेशन स्विंग बैरियर। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
तो चेहरा देखते ही खुल जाएगा मेट्रो का बैरियर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यूं तो मेट्रो पहले से ही आधुनिकतम की श्रेणी में है। लेकिन ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में मेट्रो, रोडवेज, रेलवे, हॉस्पिटल, उद्योग आदि की सुरक्षा को और अधिक आधुनिक बनाने के दृष्टिगत एक मॉडल पेश किया है। यह है फार्मा हिकविजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का फेस रिकगनाइजेशन स्विंग बैरियर मॉडल। इस पर लगी स्क्रीन में चेहरे की पहचान होते ही बैरियर खुद खुल जाएगा। मेट्रो के कुछ अधिकारी, परिवहन, प्रशासनिक अफसर, अस्पताल संचालक और उद्यमियों ने बैरियर का जायजा लिया है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
मेट्रो दिल्ली ट्रैफिक की लाइफ-लाइन है। मेट्रो में सफर करते वक्त टोकन लेना पड़ता है या फिर कार्ड बनवाना पड़ता है। टोकन और कार्ड को डालने या स्वैप करने के बाद ही मेट्रो परिसर में लगे बैरियर खुलते हैं। इंडिया एक्सपो मार्ट में लगा बैरियर इस मामले में काफी आधुनिक है। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव शिव कुमार सिकरवार बताते हैं कि यह बैरियर भविष्य के लिए लाभकारी है। एक फेस रिकगनाइजेशन बैरियर की कीमत 4 से 5 लाख रुपये है। इसमें लगे सॉफ्टवेयर फेस रीड करेंगे। उसके बाद ही बैरियर खुलेगा। कई उद्योगों ने इसे अपने यहां लगवाने के लिए संपर्क किया है। वहीं मेट्रो, परिवहन निगम और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी यह बेहद कामयाब हो सकता है। हालांकि इस बैरियर पर अंतिम निर्णय मेट्रो प्रबंधन, परिवहन विभाग या अन्य प्रशासनिक तंत्र को ही लेना है।
विज्ञापन

परेशानी हुई तो वीडियो कॉल करिए
दरअसल, बैरियर में आने-जाने का रास्ता है। मोबाइलनुमा स्क्रीन में दोनों ओर फेस रिकगनाइजेशन का विकल्प दिया गया है। इसके साथ ही वॉइस और वीडियो कॉलिंग का विकल्प दिया है। यदि किसी परिसर में कोई दिक्कत है तो बैरियर से ही वीडियो या वाइस कॉल कर कंट्रोल रूम या अन्य आपातकालीन नंबर पर अवगत कराया जा सकता है।
विज्ञापन

फिंगर प्रिंट, पासवर्ड और कार्ड भी करेगा काम
यदि प्रचलित व्यवस्था की तरह कार्ड या टोकन चलाना चाहते हैं तो इसमें यह भी विकल्प दिया गया है। इसके साथ फिंगर प्रिंट, पासवर्ड का विकल्प भी बैरियर में मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें