घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म
रबूपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया।
पुलिस के अनुसार शनिवार को क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला घरेलू काम से निपट कर घर में आराम कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला शौकीन उसके घर में घुस आया। आरोप है कि शौकीन ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।