फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिन में और थोड़ा और गिर सकता है पारा

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को धूप से बचती युव​ती।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन में पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से दिन के पारे में हल्की बढ़ोतरी रही। माैसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में दिन व रात के पारे में थोड़ी और गिरावट आएगी। इसके बाद गलन भरी पछुआ की रफ्तार और कम हो जाएगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार के बाद पारे का गिरना थमेगा। हवा का रुख पछुआ से उत्तरी होने के संकेत हैं। इससे मौसम में ठंड बढ़ने का सिलसिला थमने के आसार हैं। आगे किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें