फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जुलाई में लगेगा पैरा खेलों का महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। जुलाई में पैरा खेलों का महाकुंभ लगेगा। इसमें देशभर के पैरा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। नोएडा युवा क्रांति सेना के तत्वावधान में होने वाले पैरा खेल महाकुंभ के लिए आनंदम धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण यादव ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। उन्होंने आयोजन की तैयारियों, उद्देश्यों और देशभर से आने वाले खिलाड़ियों की भागीदारी पर चर्चा की।
विज्ञापन


अरुण यादव ने बताया कि पैरा खेल महाकुंभ का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में शूटिंग, आर्चरी, बैडमिंटन, पावरलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो तथा 100 और 400 मीटर दौड़ जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें