सोनभद्र। पति के गुजरात में होने का फायदा उठाकर प्रेमी ने घर पर डेरा जमा लिया। वह शादी पूर्व के संबंधों को सार्वजनिक करने, बच्चों को जान से मारने की धमकी और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू अर्चना रानी की अदालत ने शनिवार को आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने महिला के विरुद्ध अपराध में राहत नहीं दी जा सकती।
घोरावल क्षेत्र की महिला ने पिछले महीने राॅबटर्सगंज कोतवाली में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। तहरीर में कहा था कि उसके पति गुजरात में काम करते हैं। वह एक बच्चे के साथ अकेले रहती है। इसका फायदा उठाकर उसका पूर्व प्रेमी विनोद कुमार निवासी झरना कोहरौल थाना रायपुर उसके कमरे पर पहुंच गया।
शादी के पूर्व के संबंधों को सावर्जनिक करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण शुरू किया। एतराज पर बच्चों को जान से मारने की बात कही और उस पर शादी का दबाव बनाते हुए तीन-चार दिन तक रह कर संबंध बनाता रहा। चार सितंबर को जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तब उसने इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने राॅबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी जिस पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।