संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। धूलकोट गांव में शुक्रवार की रात दिखे तेंदुए का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया। वन्य जीव प्राणी विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए हर्बल पार्क में पिंजरा लगाया है, लेकिन पिंजरे के आसपास शनिवार रात को कोई मूवमेंट नहीं हुई। रविवार को विभाग की टीम गांव में पहुंची थी।
रविवार को टीम ने पिंजरे को वहीं रखा। टीम पिंजरे की जगह को बदलने पर विचार कर रही है। वन्य जीव प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार-रविवार रात में पिंजरे के आसपास किसी जानवर की कोई मूवमेंट नहीं हुई। अभी इस पिंजरे को रविवार तक यही रखा जाएगा। सोमवार को इसकी जगह को बदलकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मौके पर मिले पैरों के निशान की मदद से भी अभी कुछ पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विभाग सतर्क है।