फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विजिटर वीजा पर जर्मनी गया था लखविंद्र, फिर डंकी रूट से पहुंचा था अमेरिका

Mon, 27 Oct 2025 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से रंगदारी मांगने व गोलियां चलवाने के मामले में काबू लखविंद्र उर्फ लाखा ने अनमोल बिश्नोई की संगत में आकर अपराध की दुनिया में कदम रखा।
2020 में लखविंद्र भारत से जर्मनी टूरिस्ट विजिटर वीजा पर गया था। हालांकि अभी तक एसटीएफ को लखविंद्र का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
एसटीएफ की प्राथमिक पूछताछ में लखविंद्र उर्फ लाखा ने कबूला है कि जर्मनी पहुंचने के चंद माह बाद ही वह पुर्तगाल चला गया था। एक स्टोर में काम करते समय वह फोन पर अनमोल बिश्नोई के संपर्क में आया था। उसके जरिये ही वह पुर्तगाल से डंकी रूट के जरिये अमेरिका उसके पास पहुंचा था। उसके संग रहते हुए फोन पर हरियाणा में एक के बाद एक वारदात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान और पंजाब का मांगा जा रहा रिकॉर्ड, हरियाणा में तोड़ेंगे गैंग का नेटवर्क : आरोपी लखविंद्र उर्फ लाखा पर हरियाणा के अलावा राजस्थान व पंजाब में भी मामले दर्ज है। रिमांड के दौरान टीम ने राजस्थान व पंजाब से भी संपर्क कर आरोपी से जुड़े मामलों की जानकारी मांगी जा रही है। आरोपी से यह भी पता लगाया जाएगा कि आखिर हरियाणा में लॉरेंस गैंग से संग जुड़कर कौन-कौन सक्रिय हैं ताकि उन्हें पकड़ा जा सके। (संबंधित खबर मुख्य संस्करण में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें