फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के बेटेे ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जज के बेटे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

नोएडा। आगरा में तैनात एक जज के बेटे ने शनिवार को सेक्टर-46 स्थित घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब उनकी पत्नी ऑफिस से घर पहुंची। घटना के समय घर में मृतक की ढाई साल की बेटी मौजूद थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-46 के ए ब्लॉक में शैलेंद्र सिंह अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ रहते थे। शैलेंद्र के पिता सुबा सिंह आगरा में एडीजे पद पर तैनात हैं। शैलेंद्र सेक्टर-40 में मोबाइल की दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। शनिवार रात करीब 8 बजे पत्नी कंपनी से घर लौटी तो काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा अंदर से नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी की मदद ली और बगल वाली बिल्डिंग से फ्लैट में दाखिल कराकर दरवाजा अंदर से खुलवाया। उन्होंने देखा कि बेटी सो रही है और पति शैलेंद्र का शव पंखे से लटका था। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें