फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हवेलिया नाले पर सिंचाई विभाग बनाएगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
हवेलिया नाले पर सिंचाई विभाग बनाएगा पुल
विज्ञापन

-काम शुरू कराने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने 1.90 करोड़ की किस्त जारी की

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-3 रोटरी के पास हवेलिया नाले पर नया पुल बनाने का काम शुरू हो सकेगा। बारिश के बाद काम शुरू कराने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने 1.90 करोड़ रुपये की किस्त सिंचाई विभाग को जारी कर दी है। सिंचाई विभाग ने भी एजेंसी की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ग्रेनो प्राधिकरण के परियोजना विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सिंचाई विभाग ने पूर्व में निविदा जारी की थी। इसमें एक ही एजेंसी की बिड मिली। इसकी बिड अब दोबारा से विभाग कर रहा है। सितंबर के अंत तक एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। एक महीने बाद काम शुरू कराया जा सकेगा। सेक्टर ओमेगा-1 से सूरजपुर- कासना मार्ग के बीच आवाजाही इससे सुधरेगी। वहीं, पुल के संकरा होने से जाम और हादसे का खतरा भी खत्म हो सकेगा। यहां पूर्व में बना पाइप का पुल संकरा होने से जर्जर भी हो चुका है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम पर ग्रेनो प्राधिकरण को करीब 7.70 करोड़ रुपये खर्च करने हैं। इसमें से 1.90 करोड़ रुपये प्राधिकरण ने जारी कर दिए हैं। यहां जर्जर पुल को हटाकर समानांतर रोड की ऊंचाई पर ही तीन लेन का नया पुल बनाया जाना है। इसकी लंबाई लगभग 28 मीटर और चौड़ाई 10.5 मीटर होगी। लंबे समय से इसे बनाने की मांग स्थानीय लोग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें