फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादों में जांच टीम को एलआईसी बॉन्ड, पैनकार्ड भी पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के बंबे के समीप सड़क किनारे पड़े मिले सैकड़़ों आधार कार्डों के मामले की मंगलवार को एसडीआई निरीक्षक ने जांच की, उन्हें मौके से एलआईसी बॉन्ड, एक पैन कार्ड सहित कई अन्य दस्तावेज मिले हैं। एक डाक आर्टिकल नंबर भी बरामद हुआ है। वहीं पुलिस ने युवक से जब्त किए 110 आधार कार्डों को डाक विभाग को नहीं सौंपा है।
विज्ञापन




मतदाता सूचियों की एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सोमवार सुबह सड़क किनारे पड़े मिले आधार कार्डों को लेकर डीएम संजीव रंजन और डाक अधीक्षक ने जांच के आदेश किए थे, इस पर मंगलवार को डाक विभाग की ओर से एसडीआई निरीक्षक महेंद्र कुमार, एसपीएम रौनक राज, अंकित कुमार आदि ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान एक एलआईसी बॉन्ड, एक पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मिले। साथ ही एक डाक आर्टिकल नंबर भी बरामद हुआ है, जिससे जांच आगे बढ़ाई जा रही है।



हरियाणा के युवकों से अगस्त तक बंटवाई थी डाक

डाक विभाग की जांच में सामने आया है कि क्षेत्र में अगस्त 2025 तक हरियाणा राज्य के डाकिया डाक वितरण का कार्य कर रहे थे, जबकि वर्तमान में यह जिम्मेदारी अमर सिंह के पास है।
विज्ञापन




पुलिस ने नहीं डाक विभाग को नहीं सौंपे आधार

वहीं पुलिस ने युवक के बरामद किए 110 आधार कार्ड अपने कब्जे में रखे हैं, जिन्हें अभी डाक विभाग को नहीं सौंपा गया है। एसडीआई निरीक्षक महेंद्र सिंह ने कहा कि आधार कार्ड मिले हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ये डाक कर्मचारियों द्वारा फेंके गए हैं या नहीं। मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



यह था मामला

ज्ञात रहे मतदाता सूची की एसआरआई प्रक्रिया के दौरान कस्बा दादों से होकर गुजर रहे बंबे के पास सोमवार सुबह सैकड़ों की संख्या में नए आधार कार्ड पड़े मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था। आधार कार्ड बनने के बाद इन्हें डाक विभाग के माध्यम से संबंधित पते पर भेजा जाता है, लेकिन यह बंबे के सहारे पड़े मिले। इन कार्डों में कस्बा दादों, औंधाखेड़ा, नागला झंडा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों के आधार कार्ड शामिल हैं। इनमें से कुछ आधार को कस्बा निवासी नीटू कुमार तथा औंधाखेड़ा निवासी प्रदीप कुमार इकट्ठा कर अपने घर पर रख लिया था। लोगों का कहना था कि कुछ को जला भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें