फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेपी की परियोजनाओं की जांच 15 दिसंबर तक होगी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण में देरी और गुणवत्ता बेहतर न होने के आरोप
विज्ञापन

जांच के दायरे में 11 ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं और 250 टावर
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-128 जेपी विशटाउन की ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में देरी और अनधिकृत निर्माण पर शासन से गठित समिति की जांच दिसंबर में पूरी हो जाएगी। समिति 15 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। फिर शासन को रिपोर्ट पर आगे निर्णय लेना है। सूत्रों के मुताबिक समिति की रिपोर्ट में मुख्य तौर पर परियोजनाओं में निर्माण में देरी व गुणवत्ता पर 700 के करीब फ्लैट खरीदारों की तरफ से लगाए गए आरोप शामिल होंगे। समिति की तरफ से जवाब मांगे जाने पर सुरक्षा रियल्टी एजेंसी ने सभी काम समय के मुताबिक होने का जवाब दिया है। इसे भी समिति अपनी रिपोर्ट में शामिल करेगी।
विशटाउन की परियोजनाओं को लेकर शासन में कई शिकायतों में समय पर निर्माण न होने और स्वीकृत डीपीआर व मानचित्र के अनुरूप काम न होने का जिक्र था। इसमें स्वीकृत योजना के अतिरिक्त अनधिकृत निर्माण की बात भी कही गई थी। परियोजना का निर्माण जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड ने शुरू किया था। परियोजना पूरी न होने के कारण मामला एनसीएलटी में चला गया था। जांच के दायरे में 11 ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं और 250 टावर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार की अध्यक्षता में यह जांच समिति 11 सितंबर को गठित की थी। ओएसडी संतोष कुमार ने बताया कि समिति की जांच जारी है। फ्लैट खरीदारों से उनका पक्ष व सुरक्षा रियल्टी से भी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें