फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिह्नित आठ छात्रों को जांच समिति ने किया तलब, दर्ज होंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज रैगिंग प्रकरण : घटना के बाद से ही कुछ छात्र कैंपस छोड़कर जा चुके हैं घर
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामले में अब सीनियर छात्रों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। चिह्नित किए गए आठ सीनियर छात्रों को एंटी रैगिंग स्क्वाॅड ने बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। उनसे कहा गया है कि वे शीघ्र आकर बयान दर्ज कराएं। उधर, इस घटना के बाद से ही कई सीनियर छात्र अचानक हॉस्टल छोड़कर अपने घर चले गए हैं।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग के इस मामले को गंभीरता से लिया है। रैगिंग की शिकायत किसी ने ऑनलाइन की थी, जिसके बाद जांच शुरू कराई गई है। इस पूरे मामले की जांच एंटी रैंगिंग स्क्वाॅड कर रही है। इस कमेटी में कुल 12 सदस्य हैं। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि बयान के लिए बुलाए गए छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है। अगर वे नहीं होते हैं तो टीम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कमेटी इसके अलावा जूनियर छात्रों से भी प्रकरण को लेकर पूछताछ करेगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि इस घटना के पहले तो रैगिंग नहीं हुई है। अगर रैगिंग की पुष्टि होती है तो तीन महीने के लिए आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम कुमार ने बताया कि कमेटी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें