फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फव्वारे में नहीं, अफसरों की लापरवाही में डूबा मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर पी-3 के निवासियों का आरोप- शिकायत बावजूद अधिकारी पार्कों, सड़कों और सीवर लाइन दुरुस्त नहीं करा रहे, बोले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोेएडा। सेक्टर पी-3 के लोगों की शिकायत है कि उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रहीं। संवाद कार्यक्रम में लोगों ने आरोप लगाया कि ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही के कारण सोमवार को डी पार्क के फव्वारे में छह साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। यह फव्वारा कई साल से खराब है।
विज्ञापन

निवासियों ने कहा कि सड़कें काफी दिनों से टूटी हैं। सीवर ओवरफ्लो होता रहता है। पार्कों की देखरेख ठीक से नहीं होती है। लोगों ने कहा कि सेक्टर के नाले खुले हैं। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जलजमाव से मच्छर पनप रहे हैं। इससे लोगों को मलेरिया व डेंगू बीमारी का डर सता रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर में सीवर की सफाई नहीं होने घरों में गंदा पानी घुस जाता है। - सुरेंद्र शर्मा।



हवेलिया नाले की बदबू और जहरीली गैस से दिक्कतें बढ़ रही हैं। -अमित भाटी

सेक्टर के नाले खुले हैं। इसमें कई बार लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। -नरेंद्र तेवतिया

सेक्टर की सड़कें टूट चुकी हैं। इस वजह से बाइक चालक गिर जाते हैं। -हेमराज सिंह



सेक्टर के पार्क बदहाल हो चुके हैं। वहां बैठने की व्यवस्था तक नहीं है। -वीरेंद्र सिंह चावड़ा



ग्रेनो प्राधिकरण में शिकायत कई बार की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। सोहनलाल शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें