फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में कूड़ा जलाने से शहर में बढ़ रहा प्रदूषण,

विज्ञापन
The increasing pollution in the city due to burning of garbage in the open
विज्ञापन
नूंह। बीते कई दिनों से एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच प्रदेश के साथ दिल्ली में भी सरकार ने स्कूली बच्चों की छुट्टी कर दी है। लेकिन, अभी भी लोग बढ़ते प्रदूषण को कम करने की बजाय अधिक बढ़ाने में लगे हैं। यह बात नूंह शहर के गांधी पार्क के पास सटे प्लॉट में डाले गए कूड़े को जलाने से सिद्ध हो रही है। नगरपालिका द्वारा शहर के कूड़े को किसी निश्चित स्थान पर डालने की बजाय सार्वजनिक स्थानों पर जलाया जा रहा हैं। इससे प्रदूषण के स्तर में काफी इजाफा देखा जा रहा है। वहीं, रविवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 222 दर्ज किया गया, जोकि स्वास्थ्य के लिए खराब है।
विज्ञापन

शहर के मुश्ताक चंदेनी, मनोज गोयल, प्रवीन पंडित, हाजी आमीन, अख्तर चंदेनी, मकसूद पार्षद सहित अन्य लोगों ने बताया कि निश्चित ही कूड़े को खुले में जलाने से शहर की हवा प्रदूषित हो रही है। इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। इस दिशा में नगरपालिका प्रशासन को कूड़े के उचित प्रबंध करने की जरूरत है। कई बार इस बारे में अवगत कराया गया है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण को कम करने के लिए नगरपालिका प्रशासन के साथ आमजन को भी समझबूझ के साथ कार्य करने की जरूरत है। प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव में कहीं न कहीं लोगों की लापरवाही सबसे अधिक आड़े आ रही है, जोकि भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो रही है। इस बारे में नगरपालिका सचिव देवेंद्र ने कहा कि इस बारे में ध्यान दिया जाएगा। शहर में कूड़े को खुले में नहीं डाला जाएगा। खुले में कूड़ा जलाने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें