फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धूप के साथ उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद सोमवार को तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। हालांकि तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से हल्की राहत बनी हुई है। सुबह से धूप के बीच बादलों की आवाजाही जारी रही, लेकिन उमस कम नहीं हुई।
आईएमडी के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में 22 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि आद्रता 89 प्रतिशत रही। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन बारिश के आसार कम हैं। बारिश नहीं होने पर तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश में अब तेजी से कमी आने की संभावना है। शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभावी होने से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें