फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लू के थपेड़े बिगाड़ने लगी सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। लू के थपेड़े से लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां लोगों को परेशानी में डाल रही है। नतीजतन जिम्स में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है।विशेषज्ञों के अनुसार, अभी लू से सेहत बिगड़ने की शुरुआत की है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक दर्ज किया गया।

असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिसन विभाग डॉ. दीपक शर्मा का कहना है कि तेज धूप और लू के कारण लोगों को उल्टी, सिरदर्द, मितली, थकान, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत हो रही है। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया है। उन्होंने बताया कि हालांकि लू की रफ्तार अभी कम है। कुछ दिनों में लू के थपेड़े और तेज चलेंगे। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में बीमारियां बढ़ रही हैं। इसका बड़ा कारण लू और हीट स्ट्रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
उन्होंने बताया कि लू यानी हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए बेहद जरूरी है कि अपने शरीर को हाइड्रेट रखें यानी शरीर में पानी और मिनरल की कमी न होने दें। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी ज्यादा पानी पीना, समय-समय पर स्वस्थ रहने के बाद भी ओआरएस का घोल ले सकते हैं। दोपहर 12 बजे से शाम के 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें। अगर बेहद जरूरी काम हो तो पूरे शरीर को ढककर ही बाहर निकलें। लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें, ठंडे गीले कपड़े से शरीर को बार बार पोंछे या ठंडे पानी से लू लगे व्यक्ति को नहलाएं। अगर इसके बाद भी अगर व्यक्ति की सेहत में सुधार न दिखें तो बिना समय गंवाए अपने नजदीकी अस्पताल ले जाएं।

लू लगने के लक्षण

त्वचा गर्म व लाल हो जाना

पसीना न आना
पल्स तेज होना
सांस की गति में तेजी
व्यवहार में परिर्वतन, भ्रम की स्थिति
सिरदर्द, मितली, थकान, कमजोरी एवं चक्कर आना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें