दनकौर। रामपुर माजरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक शिक्षण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें स्कूल और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाते हुए करीब 15 दिन हो गए है। लेकिन समस्या का समाधान नही हो पा रहा है।
पीड़ित प्रधानाध्यापक कमल कांत ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में उनकी तैनाती प्रधानाध्यापक के रूप में हुई है। वहां पहले से ही प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात व्यक्ति को अधिकारियों द्वारा कार्यमुक्त कर स्थानांतरण कर दिया गया। उनका कहना है कि स्थानांतरण के बावजूद भी आरोपी व्यक्ति स्कूल में शिक्षण कार्य कर रहा है। आरोप है कि आरोपी द्वारा उन्हें स्कूल में घुसने नही दिया जा रहा और न ही शिक्षण कार्य करने दिया जा रहा है। पीड़ित द्वारा करीब 6 दिन पहले मामले की शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भी की गई, लेकिन कोई समाधान नही हुआ है। वह मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे। संवाद