किठौर। पुलिस ने सगे भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाने के आरोपी के जमानती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
पुलिस ने बताया कि बहरोड़ा निवासी नौशेर ने अपने भाई शमशेर और उसकी पत्नी नगमा को गोकशी के झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची थी। इसके लिए उसने पहले शमशेर का फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद नौशेर ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया और पकड़े जाने पर अपना नाम शमशेर बताया। पुलिस ने नौशेर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शिकायत पर मामले की जांच की गई तो मामला फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस ने नौशेर के जमानती बहरोड़ा निवासी सौदान और रब्बानी तथा राधना इनायतपुर निवासी शेरजमा व शहजादा शामिल थे। इस मामले में विवेचक दरोगा गौरव चौधरी ने नौशेर और सभी जमानतियों के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया है।
इस मामले में एक माह पूर्व नौशेर और उसके रिश्तेदार शहजादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को रब्बानी को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अभी भी दो अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।