हरदोई में आयोजित राज्यस्तरीय खो खो प्रतियोगिता में जनपद की बालिका टीम। स्रोत एसोसिएशन
खो-खो प्रतियोगिता में बालिका टीम ने जीते सभी तीन मैचगाजीपुर। हरदोई के अलईपुर स्थित डाॅ. राममनोहर लोहिया डिग्री काॅलेज में राज्यस्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता आयोजित है। इसमें प्रतिभाग कर रही जिले की बालिका टीम ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी तीन मैच जीत लिए। टीम के प्रशिक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि पहला मैच शाहजहांपुर के साथ खेला गया। इसमें जिले की टीम ने 4-2 के अंतर से बाजी मारी। दूसरे मैच में गाजीपुर ने हापुड़ को आसानी के साथ 4-0 से हरा दिया। अंतिम मैच में मैनपुरी पर 4-1 के अंतर से विजय पाई। बताया कि टीम की ओर से अन्नू पांडेय, अदिति यादव, साधना यादव एवं आकृति ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस जीत पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष सानंद सिंह, महासचिव विपिन बिहारी राय एवं शिवानी राय ने बधाई दी है। संवाद
24 नवंबर को जिला स्तरीय ट्रॉयल-गाजीपुर। गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में 24 नवंबर को जूनियर बालक व बालिकाओं की कबड्डी और सीनियर बालिकाओं की हॉकी का जनपद स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया है। क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि, जनपद में ही 6 से 8 दिसंबर के बीच राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका वर्ग की कबड़्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। वहीं, अमेठी में 9 से 11 दिसंबर के बीच राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालिक वर्ग की कबड़्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी है, जबकि वाराणसी में 26 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच राज्य स्तरीय सीनियर बालिकाओं की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। इनका खेलों का 24 नवंबर की सुबह नौ बजे से नेहरू स्टेडियम में जनपदीय ट्रॉयल आयोजित गयी है। इसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रविष्टि इसी दिन सुबह साढ़े आठ बजे तक जिला खेल कार्यालय में जमा करानी होगी। साथ ही उनका वजह 65 किग्रा. या उससे कम होने के साथ ही उनको पात्रता प्रमाण पत्र, फोटो, प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
दो और तीन दिसंबर को आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं-गाजीपुर। कासिमाबाद एसडीएम लोकेश कुमार ने बताया कि विधानसभा स्तर पर बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला की एथलेटिक्स, कुश्ती, वालीबॉल, कबड्डी, फुटबाॅल, क्रिकेट, खो-खो एवं हॉकी की प्रतियोगिताएं होंगी। विधानसभा जहूराबाद के इच्छुक खिलाड़ी, विधानसभा के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी एवं युवक व महिला मंगल दल के सभी खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन दो और तीन दिसंबर को कासिमाबाद स्थित एक इंटर कॉलेज में होगा। प्रतिभागी विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद का निवासी होना अनिवार्य है और खिलाड़ी युवा साथी पोर्टल पर पंजीकृत करते हुए खेल विवरण की कॉपी एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जहूराबाद को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। खिलाड़ी पंजीकरण के लिए पोर्टल और क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं विधानसभा जहूराबाद के मुहम्मद वकार खान के मोबाइल नंबर 9129794935 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद