फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा बच्ची का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा/ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी के रेलवे रोड स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण नवजात के हाथ काटने की नौबत आने को लेकर परिजनों ने मुख्य चिकित्साधिकारी और कोतवाली दादरी में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए विभाग ने तीन सदस्य जांच कमेटी गठित की है। बच्ची का हाथ काटने के बाद फोरेंसिक लैब में जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। दोषी पाए जाने पर अस्पताल व आरोपी डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बच्ची अभी चाइल्ड पीजीआई में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार, गैंगरीन की स्थिति होने से बच्ची की कलाई के नीचे का हिस्सा हटाया जा सकता है लेकिन फिलहाल उसकी हालत सामान्य नहीं है। बच्ची को स्थिर करने के बाद ही ऑपरेशन पर निर्णय लिया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की लापरवाही के कारण नवजात का हाथ काटने की नौबत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें