फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़ा डालने के विवाद में महिला से मारपीट, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चौड़ा रघुनाथपुर गांव के एक मकान में कूड़ा डालने के विवाद में महिला किरायेदार को थप्पड़ मारने के मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गांव में जयराम प्रसाद परिवार के साथ हरिओम के मकान में किराये पर रहते हैं। बुधवार को बिल्डिंग में कमरे के बाहर किसी ने कूड़ा डाल दिया था। इसकी जानकारी होने पर हरिओम मौके पर पहुंचा। कमरे से जयराम की बहू निकलीं। बातचीत करने के दौरान हरिओम ने जयराम की बहू पर हाथ छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि हरिओम, पुनीत, सोनू और अन्य महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हरिओम को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें