फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसाइटी की 26वीं मंजिल से कूदकर युवती ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी निवासी युवती ने मंगलवार सुबह 26वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन सिविल सेवा में सफल न रहने के कारण जान देने की आशंका है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि निकिता सिंह (31) घरवालों के साथ 26वीं मंजिल के फ्लैट में रहती थी। पिता विद्युत निगम में इंजीनियर हैं। निकिता फिलहाल सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इससे पहले वह एक बैंक में सहायक मैनेजर थी। निकिता ने सुबह करीब छह बजे बाथरूम में जाकर खिड़की का शीशा तोड़कर नीचे छलांग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोसाइटी के गार्डों व अन्य लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि बैंक मैनेजर की नौकरी छोड़कर निकिता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, लेकिन सिविल सेवा में सफल न होने से वह निराश थी। इस कारण वह तनाव में रहती थी।
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से मंगलवार शाम एक युवती ने कूदने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने युवती को पकड़कर बचा लिया। पुलिस के अनुसार, मोदीनगर निवासी युवती सेक्टर-63 के एच ब्लॉक की आईटी कंपनी में काम करती है। वह मंगलवार शाम को इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर पहुंची और कूदने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने उसे बचा लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि युवती शादी के लिए परेशान थी। वहां एक महिला सब इंस्पेक्टर व महिला सिपाही ने युवती की काउंसिलिंग की। घरवाले शाम को थाने पहुंचे और उन्हें युवती सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें