फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मार्च तक मिलेगी सीएचसी की सौगात

Thu, 23 Oct 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
साढौरा में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साढौरा में चल रहे नए सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) का निर्माण कार्य 35 फीसदी पूरा हो चुका है। अधिकारियों की मानें तो शेष 65 फीसदी काम मार्च-2026 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद नए सीएचसी की सौगात साढौरा के लोगों को मिल जाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पुराना भवन जर्जर हाल हो चुका है। इस पर लंबे समय से नए भवन की मांग थी। इसे पूरा करने के लिए तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने मई 2015 में 50 बेड के नए सीएचसी की घोषणा की थी। इस पर जमीन चिह्नित कर वर्ष-2025 की शुरुआत में 16 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाली तीन मंजिला इमारत का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

इमारत का निर्माण नारायणगढ़ के पीडब्ल्यूडी अफसर करवा रहे हैं। एक्सईएन अमित मलिक का कहना है कि अभी 35 फीसदीकाम पूरा हो चुका है। इमारत में भूतल, प्रथम तल का काम पूरा हो चुका है, वहीं अब दूसरे तल पर निमार्ण कार्य लगा है, यह नवंबर में पूरा होने की संभावना है। शेष तीसरे तल व फिनिशिंग के काम रह जाएंगे, जो 2026 के बीच पूरे कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

60 गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का मुद्दा विधानसभा में भी उठ चुका है। तब खस्ताहाल भवन व चिकित्सकों की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए भवन का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया। इस प्रस्ताव सहित बजट पर प्रशासकीय स्वीकृति व अन्य औपचारिकताएं पूरी होने पर निर्माण कार्य लग पाया। अब मार्च-2026 तक नए 50 बेड का सीएचसी मिलने की उम्मीद है। इससे साढौरा के करीब 60 गांवों के लोगों को सीधा स्वास्थ्य सुविधाओं का फायदा मिल पाएगा, जिन्हें मजबूरन इलाज के लिए यमुनानगर या अंबाला जाना पड़ता है। लोगों ने सीएचसी निर्माण पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें