फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खत्म होगा शिक्षकों के संबद्धता का खेल, शिक्षा निदेशक ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 01 Nov 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शिक्षा विभाग में वर्षों से चल रहा संबद्धता का खेल अब खत्म होने की कगार पर है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव ने संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल को पत्र भेजकर उन शिक्षकों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जो विद्यालयों से हटकर डीआईओएस कार्यालय या डायट में संबद्ध होकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के कई शिक्षकों ने अपने प्रभाव के चलते वर्षों से विद्यालयों की जगह कार्यालयों में डेरा जमा रखा है। ऐसे शिक्षक न तो नियमित रूप से कक्षाएं ले रहे हैं और न ही विद्यालयों में शैक्षिक कार्यों में योगदान दे रहे हैं। अब शिक्षा निदेशक ने ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है ताकि संबद्धता को समाप्त कर उन्हें मूल विद्यालय में भेजा जा सके।
डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि कार्यालय में चपरासी की कमी है। दो चपरासी को संबद्ध रखने की अनुमति निदेशक से मांगी गई है। अन्य सभी बाबुओं को मूल तैनाती स्तर पर जाने का निर्देश दिया गया है। कार्यालय में संबद्ध सभी बाबू व शिक्षकों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

एडी बेसिक/डायट प्राचार्य रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि कार्यालय में पद सृजित न होने के कारण कर्मियों को संबद्ध करना पड़ा है। महानिदेशक को पत्र लिखकर स्थायी व्यवस्था होने पर पूर्व की भांति व्यवस्था संचालित करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें