कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम में स्वामी ज्ञानानंद के साथ स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यक
कुरुक्षेत्र। अगले माह 15 नवंबर से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से स्वच्छता पर विशेष फोकस रखा जाएगा। इस महोत्सव से पहले शहर को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। इस महोत्सव पर शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बड़े स्तर पर एक बैठक आयोजित की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने स्वामी ज्ञानानंद से वीरवार को गीता ज्ञान संस्थानम में विस्तार से चर्चा की। गीता मनीषी स्वामी ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और हरियाणा सरकार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। इन स्वच्छता अभियानों में शहर के आम नागरिकों के साथ-साथ सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को साथ जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द ही एक बैठक भी बुलाई जाएगी। इस बैठक में महोत्सव के लिए शहर को पूर्णत: स्वच्छ और सुंदर बनाने की योजना पर चर्चा की जाएगी।